भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार (13 जून) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। भारत की इस जीत में कप्तान शुभमन गिल ने अहम भूमिका निभाते हुए नाबाद अर्द्धशतक लगाया। गिल ने अंत तक नॉटआउट रहते हुए 66 गेंदों में 84 रन बनाए।

Advertisement

उनकी इस पारी में 11 चौके और 2 शानदार छक्के भी देखने को मिले। हालांकि, उन 11 चौकों में से एक चौका ऐसा भी था जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। उनके इस कवर ड्राइव का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें आप शुभमन गिल की क्लास देख सकते हैं। 

Advertisement

बता दें कि बारिश के कारण ओवरों की संख्या घटाकर 25 ओवर प्रति पारी कर दी गई थी। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद अफगानिस्तान की टीम 24.5 ओवर में 194 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें रहमानुल्लाह गुरबाज ने 51 गेंदों में 108 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 8 छक्के जड़े। टीम के 8 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के लिए डेब्यू मैच खेल रहे गुरनूर बरार ने 27 रन देकर 3 विकेट, हर्ष दुबे ने 47 रन देकर 3 विकेट चटकाए।  इसके अलावा अर्शदीप सिंह और नितीश कुमार रेड्डी ने 2-2 विकेट अपने खाते में डाले। जवाब में भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। कप्तान गिल ने 66 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत नाबाद 84 रन बनाए। इसके अलावा केएल राहुल ने 19 गेंदों में 39 रन और ईशान किशन ने 22 गेंदों में 34 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार