मशहूर हॉलीवुड सिंगर एड शीरन इस समय अपने भारत दौरे पर हैं और इस दौरान उन्होंने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के साथ मुलाकात भी की। इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एड शीरन यूट्यूबर तन्मय भट्ट और शुभमन गिल के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं।

Advertisement

अपने मैथमैटिक्स टूर के दौरान फैंस को मंत्रमुग्ध करने वाले एड शीरन ने इस मुलाकात की एक झलक इंस्टाग्राम पर साझा की और वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया है। वीडियो में गिल को शीरन से शाहरुख खान को एक मैसेज देने के लिए कहते हुए भी देखा जा सकता है। एड शीरन अपने मैथमैटिक्स टूर के लिए मुंबई में थे।

Advertisement

उन्होंने न केवल शाहरुख खान समेत भारतीय सेलेब्स के साथ पार्टी की, बल्कि क्रिकेटर शुभमन गिल से भी मुलाकात की। उन्होंने शुभमन गिल के साथ क्रिकेट खेला। इस वीडियो को शेयर करते हुए शीरन ने लिखा, "जब मैं भारत में था तो क्रिकेट खेला और शुभमन गिलl और तन्मय भट्ट के साथ बातचीत की, खूब मजा किया। उन्होंने मेरी खराब गेंदबाजी की फुटेज काट दी। पूरा वीडियो यूट्यूब पर है।"

Also Read: Live Score

इस वीडियो के बीच में देखा जा सकता है कि शुभमन एड शीरन को कहते हैं कि शाहरुख से पूछना कि उन्होंने मुझे रिटेन क्यों नहीं किया। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि शीरन ने 16 मार्च की रात को मुंबई में परफॉर्मेंस से फैंस का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने न केवल अपने हिट गाने प्रस्तुत किए, बल्कि अरमान मलिक और दिलजीत दोसांझ जैसे गायकों के साथ भी परफॉर्म किया। इस बीच उन्होंने अगले साल फिर से कई शहरों में वापस आने का वादा किया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार