पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में दिख रही है लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया के लिए कई सारी चिंताएं हैं और उन्हीं चिंताओं में से एक सबसे बड़ी चिंता का विषय है शुभमन गिल का फॉर्म, जो इस दौरे पर उनसे रूठा हुआ नजर आ रहा है। पहले मैच में फ्लॉप रहने के बाद शुभमन दूसरे मैच में भी 12 गेंदों पर सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

इससे पहले वो सीरीज के शुरुआती मैच में भी महज छह रन बना पाए थे। शुभमन ने खुद इस सीरीज में नंबर तीन पर खेलने का फैसला किया था पर ऐसा लग रहा है कि उन्हें ये नंबर रास नहीं आ रहा है और एशिया के बाहर तो उनके आंकड़े और भी निराश करने वाले हैं। भारत को टेस्ट सीरीज के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ ही व्हाइट बॉल सीरीज भी खेलनी है लेकिन अगर शुभमन उस सीरीज में भी ना चले तो टीम इंडिया के लिए एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले बुरी खबर होगी।

Advertisement

शुभमन का फ्लॉप शो देखकर सोशल मीडिया पर भी उनका काफी मजाक उड़ाया जा रहा है। इस हताशा के बीच, ट्विटर पर प्रशंसक उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फैंस मीम्स बनाकर कह रहे हैं कि अहमदाबाद की पिच लाई जाए क्या? शुभमन को अहमदाबाद की पिच काफी रास आती है और यही कारण है कि वो उस पिच पर कई शतक भी लगा चुके हैं लेकिन अब वही उनकी ट्रोलिंग का कारण भी बन रहा है।

एक यूजर ने तो मजाक की भी हद पार कर दी और लिखा, “सूत्रों के मुताबिक, शुभमन गिल ने राहुल द्रविड़ से बात की है और भारतीय टीम के सभी मैचों को अहमदाबाद स्टेडियम में आयोजित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद की पिच मेरे अनुकूल है और मैं वहां टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर सकता हूं।'' ऐसे ही कई और फैंस भी हैं जो शुभमन को ट्रोल करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। आइए देखते हैं कि शुभमन को किस तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार