Shubman Gill vs Virat Kohli: भारतीय कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और 754 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और यह बल्लेबाजी पोजिशन की जिम्मेदारी उन्हें विराट कोहली के इस फॉर्मेट से संन्यास के बाद मिली है। 

Advertisement

कोहली ने 123 टेस्ट की 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

Advertisement

गिल को कोहली का उत्तराधिकारी माना जा रहा  साथ ही किंग कोहली के तर्ज पर शुभमन को 'प्रिंस' नाम दिया गया है। गिल अभी तक 37 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें वह 69 पारियों में मैदान पर उतरे हैं। आइन जानते हैं 69 टेस्ट पारियों के बाद गिल और कोहली में किसके आंकड़े हैं बेहतर। 

गिल ने अभी तक खेली गई 69 टेस्ट पारियों में 2647 रन बनाए हैं, वहीं कोहली ने इतनी पारियों में 2846 रन बनाए थे। यानी गिल इस मामले में कोहली से 199 रन पीछे है। वहीं औसत की बात की जाए तो इस मामले में कोहली आगे हैं। पहली 69 पारियों में उनका बल्लेबाजी औसत 43.8 थी और गिल का औसत 41.4 है। 

69 टेस्ट पारियों तक कोहली ने 11 शतक और 11 अर्धशतक लगाए थे। वहीं गिल ने इतनी पारियों में 9 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गिल ने अभी कोहली से 86 टेस्ट मैच कम खेल हैं। वह कोहली को इस फॉर्मेट के आंकड़ों में पछाड़ पाते हैं या नहीं, इसका जवाब भविष्य के गर्भ में है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार