युवा ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल ( Shubman Gill) ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सिडनी के ड्रामोयने ओवल में पहले तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच की दोनों पारियों में फ्लॉप रहे। गिल पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए और दूसरी पारी में सिर्फ 29 रन ही बना सके। दूसरी पारी में अच्छी शुरूआत मिलने के बाद वह खराब शॉट खेलकर आउट हो गए।

Advertisement

यह शुभमन गिल द्वारा एक फर्स्ट क्लास मैच में इंडिया ए के लिए बनाया गया सबसे कम स्कोर है। गिल ने पिछले 8 में से 7 मैचों में 50+ की पारी खेली है। 

Advertisement

शुभमन गिल ने इंडिया ए के लिए खेलते हुए 76,85 की औसत से 999 रन बनाए हैं। इंडिया ए के खेलते हुए बेस्ट फर्स्ट क्लास औसत के मामले में उनसे आगे सिर्फ एस बदरीनाथ है, जिनके नाम इंडिया ए के लिए 213 की औसत से 852 रन दर्ज हैं। 

गिल का फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का कारण बन सकता है। 17 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में वह ओपनिंग के प्रमुख दावेदारों में से है। रोहित शर्मा पहले दो टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। ऐसे में शुभमन गिल या पृथ्वी शॉ में से कोई एक मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरूआत कर सकता है। हालांकि पृथ्वी भी प्रैक्टिस मैच की दोनों पारियों में फ्लॉप रहे। पहली पारी में 0 और दूसरी पारी में सिर्फ 19 रन ही बना सके।    

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार