आईपीएल 2021 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा जिसके चलते चेन्नई सुपरकिंग्स चौथी बार ट्रॉफी जीतने में सफल रही। इस हार के बाद आकाश चोपड़ा ने शुभमन गिल की बल्लेबाज़ी पर सवाल उठाए हैं।

Advertisement

चोपड़ा को लगता है कि शुभमन गिल ने सीएसके के खिलाफ फाइनल मुकाबले में थोड़ी धीमी बल्लेबाजी की और यही कारण रहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मुकाबले में हार गई। सीएसके ने आईपीएल 2021 के फाइनल में केकेआर को 193 रन का लक्ष्य दिया था। इसके बाद केकेआर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 165/9 पर ही रूक गई।

Advertisement

अपने यूटयूब चैनल पर बात करते हुए आकाश ने कहा, "शुभमन गिल में एक बात देखी जाती है कि उनका स्ट्राइक रेट वास्तव में काफी धीमा रहा है। पावर प्ले तक वो ठीक खेलते हैं लेकिन उसके बाद, उनका स्ट्राइक रेट धीमा रहता है। यदि आप 43 गेंदों में 51 रन बनाते हैं और आपकी टीम 192 का पीछा कर रही है, तो आप बहुत धीमे रहे हैं।शुभमन गिल के लिए अगला अपग्रेड स्ट्राइक रेट है।"

इसके अलावा आकाश ने वेंकटेश की जमकर तारीफ करते हुए कहा, "देश है, विदेश है, चर्चा-ए-वेंकटेश है। उसे मौका मिला, एमएस धोनी ने एक कैच छोड़ा। लेकिन वो कितने शानदार खिलाड़ी हैं। उनका आत्मविश्वास और कौशल अलग स्तर पर रहा है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार