लाहिरू थिरिमाने (111) के शतक के बावजूद मेजबान श्रीलंका यहां गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को हार के कगार पर पहुंच गई।

Advertisement

श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 135 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में कप्तान जोए रूट के चौथे दोहरे शतक की मदद से 421 रन बनाकर 286 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

Advertisement

इसके जवाब में श्रीलंका ने थिरिमाने के शतक की मदद से अपनी दूसरी पारी में 359 रन का स्कोर बनाया और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 74 रनों का मामूली लक्ष्य रख पाया। Sri Lanka vs England Scorecard

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 38 रन बना लिए हैं और उसे अब मैच जीतने के लिए केवल 36 रनों की दरकार है। स्टंप्स के समय जॉनी बेयरस्टो 37 गेंदों पर 11 और डेन लॉरेंस 24 गेंदों सात रन बनाकर नाबाद लौटे।

उनके अलावा जैक क्रॉवले ने 8, डॉम सिब्ले ने 2 और पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले कप्तान जोए रूट ने एक रन बनाया।

श्रीलंका की ओर से लासिथ एम्बुलडेनिया को अब तक दो विकेट मिली है।

Advertisement

इससे पहले, मेजबान श्रीलंका ने अपने कल के स्कोर दो विकेट पर 156 रन से आगे खेलना शुरू किया। थिरिमाने ने 76 और एम्बुडेलनिया ने बिना किसी रन के अपनी पारी को आगे बढ़ाया।

थिरिमान ने इस दौरान अपने करियर का दूसरा शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद वह आउट हो गए। उन्होंने 251 गेंदों पर 12 चौके लगाए।

उनके अलाव एंजेलो मैथ्यूज ने 71 और कुसल परेरा ने 62 रन बनाए। वहीं, निरोशन डिकवेला ने 29 और दिलरूवान परेरा ने 24 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

इंग्लैंड की ओर से जैक लीच ने पांच, डोम बेस ने तीन और सैम कुरैन ने दो विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार