टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज़ हो चुका है लेकिन ये आगाज़ श्रीलंका के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। हाल ही में एशिया कप जीतकर टी-20 वर्ल्ड कप खेलने वाली लंकाई टीम से फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन दसुन शनाका की टीम पहले मैच में नामीबिया जैसी टीम के आगे ही घुटने टेक गई। नामीबिया ने पहले मैच में श्रीलंका को 55 रन से हराकर एक बड़ा उलटफेर कर दिया। 

Advertisement

इस मैच में श्रीलंका ने सिर्फ टॉस जीता जबकि नामीबिया ने मैच और दिल दोनों जीत लिए। 164 के स्कोर का पीछा करने उतरी लंकाई टीम सिर्फ 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच में श्रीलंका के लिए सुखद पल बेहद कम आए और उन्हीं में से एक अच्छा पल था जब श्रीलंका के विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने एक शानदार कैच लपका। 

Advertisement

इस कैच की बात करें तो नामीबिया की पारी का ये पांचवां ओवर था जब बल्लेबाज लॉफ्टी-ईटन ने ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने की गेंद पर ऑफ साइड पर शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से लगकर विकेटकीपर की ओर चली गई, जहां मेंडिस ने हवा में डाइव लगाकर एक हाथ से कमाल का कैच लपका। मेंडिस को सनसनीखेज कैच पूरा करते देख नामीबिया का बल्लेबाज भी सदमे में था।

इस कैच का वीडियो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है और फैंस इस वीडियो को लाइक करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। आपको बता दें कि नामीबिया की इस जीत ने उन्हें सुपर-12 में पहुंचने का एक मज़बूत दावेदार बना दिया है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि पहले मैच के बाद ये टीम आगे आने वाले मैचों में किस तरह खेलती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार