Sri Lanka vs New Zealand 2nd Test Dream11 Prediction: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिसका दूसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार, 26 सितंबर से भारतीय समय अनुसार सुबह 10 बजे से गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप श्रीलंकाई स्पिनर प्रभाथ जयसूर्या को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। ये लंकाई खिलाड़ी अपनी गेंदबाज़ी से खूब कहर बरपाता है। प्रभाथ जयसूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भी 9 विकेट झटके थे। इतना ही नहीं, टेस्ट फॉर्मेट में उनके नाम सिर्फ 15 टेस्ट की 28 इनिंग में 88 विकेट दर्ज हैं। गौरतलब है कि श्रीलंका में खेलते हुए वो सबसे ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। अपने घर पर उन्होंने 9 टेस्ट की 17 इनिंग में 72 विकेट चटकाए हैं। ऐसे में उन्हें कैप्टन के तौर पर चुनना एक अच्छा फैसला होगा।

उपकप्तान के तौर पर आप रचिन रविंद्र को चुन सकते हो। रविंद्र ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के लिए एक शतक ठोकते हुए 131 रनों की पारी खेली थी। इतना ही नहीं वो बॉलिंग करके भी अपनी टीम के लिए योगदान कर सकते हैं। टेस्ट फॉर्मेट में उनेक नाम 8 मैचों की 16 इनिंग में 650 रन और 10 विकेट दर्ज हैं।

SL vs NZ 2nd Test: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 26 सितंबर 2024
समय - 10:00 AM IST
वेन्यू - गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, श्रीलंका

SL vs NZ 2nd Test Pitch Report

ये मुकाबला गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, श्रीलंका में खेला जाएगा। अब तक यहां 45 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें से 24 पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 364 रन रहा है। यहां बल्लेबाज़ों और स्पिन गेंदबाज़ों को अच्छी मदद मिलती है। वहीं यहा सर्वाधिक टेस्ट स्कोर एक इनिंग में 704 रन बना है जो कि साल 2023 में श्रीलंका ने आयरलैंड के खिलाफ स्कोर बोर्ड पर टांगा था।

SL vs NZ 2nd Test: Where to Watch?

ये मुकाबला आप भारत में Sony Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा Fancode app पर भी श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मुकाबला इन्जॉय किया जा सकता है। 

SL vs NZ Test Head To Head Record

कुल - 39
न्यूजीलैंड - 18
श्रीलंका - 10
ड्रॉ - 11

SL vs NZ 2nd Test Dream11 Team

विकेटकीपर - दिनेश चांदीमल
बल्लेबाज - केन विलियमसन, टॉम लैथम
ऑलराउंडर - धनंजय डी सिल्वा, रमेश मेंडिस, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र (उपकप्तान), कामिन्दु मेंडिस
गेंदबाज - एजाज पटेल, प्रभाथ जयसूर्या (कप्तान), विल ओरौर्के।

Sri Lanka vs New Zealand 2nd Test Probable Playing XI

Sri Lanka Probable Playing XI: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, दिनेश चांदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिन्दु मेंडिस, धनंजया डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर),रमेश मेंडिस, प्रभाथ जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असीथा फर्नांडो।

New Zealand Probable Playing XI : टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, विल ओरौर्के, टिम साउदी (कप्तान), एजाज पटेल।

SL vs NZ 2nd Test Dream11 Prediction, SL vs NZ Dream11 Prediction, Today Match SL vs NZ, SL vs NZ Test Series, SL vs NZ Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, SL vs NZ Pitch Report, Today Cricket Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Sri Lanka vs New Zealand

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार