एंटीगा, 7 नवंबर | भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना वनडे में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाली दूसरी भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं। बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में तीसरे और आखिरी वनडे मैच में यह उपलब्धि हासिल की।

Advertisement

मंधाना ने 74 रनों की पारी खेली और युवा बल्लेबाज जेमिमाह रॉड्रिगेज के साथ पहले विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

23 वर्षीय मंधाना ने 2,000 रन बनाने के लिए 51 पारियां ली। इसी के साथ वह विश्व में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे नंबर पर आग गई हैं। उनसे ऊपर आस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क और मेग लेनिंग है।

वनडे में मंधाना ने अब तक 51 वनडे मुकाबलों में 43.08 की औसत से 2,025 रन बनाए हैं। इसमें चार शतक और 17 अर्धशतक शामिल है।

मंधाना के अलावा शिखर धवन ही केवल ऐसे भारतीय हैं जिनके नाम 50 ओवर में सबसे तेज दो हजार रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 48 पारियों में यह कीर्तिमान स्थापित किया था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार