Advertisement

India Women vs Sri Lanka Women 1st T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana 4000 T20I Runs) ने रविवार (21 दिसंबर) को श्रीलंका के खिलाफ विशाखापत्तनम में पहले टी-20 इंटरनेशनल में 25 गेंदों में 25 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके जड़े।

Advertisement

मंधाना भले ही बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे लेकिन उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 4000 रन पूरे कर लिए। वह दुनिया की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 4000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। उनसे पहले न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स ने यह कारनामा किया था।

महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन

4716 - सुजी बेट्स

4007 - स्मृति मंधाना

Advertisement

3654 - हरमनप्रीत कौर

3473 - चमारी अथापत्थु

3431 - सोफी डिवाइन

Advertisement

मंधाना महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 4000 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। मंधाना 3227 गेंदों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं और बेट्स ने 3675 रन बनाए थे।

गौरतलब है कि इस मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर पांच मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना सकी। जिसमें विशमी गुणरत्ने ने 39 रन, हर्षिता मदावी ने 21 रन और हसिनी परेरा ने 20 रन बनाए।

Advertisement

इसके जवाब में भारतीय टीम ने 14.4 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। जिसमें प्लेयर ऑफ द मैच जेमिमा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में नाबाद 69 रन की पारी खेली, जिसमे 10 चौके जड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार