RCB W vs DC W: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने शनिवार (17 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए WPL 2026 मैच में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करन उतरी आरसीबी के लिए मंधाना ने 61 गेंदों में 96 रन की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 3 छक्के जड़े। भले ही मंधाना शतक पूरा करने से चूक गईं लेकिन उन्होंने कुछ रिकॉर्ड अपने नाम किए। 

Advertisement

बतौर भारतीय सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड मंधाना ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2024 के सीजन के मुकाबले में नाबाद 95 रन की पारी खेली थी। वहीं वह टूर्नामेंट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गई हैं। 

इसके अलावा मंधाना पहली खिलाड़ी बन गई है, जिन्होंने महिला टी-20 क्रिकेट में दो बार 96 का व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। इससे पहले 2023 में गुजरात के खिलाफ हुए मैच में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए मंधाना ने नाबाद 96 रन की पारी खेली थी। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें शेफाली वर्मा ने 41 गेंदों में 62 रन बनाए औऱ निचले क्रम में लुसी हेमिल्टन ने 19 गेंदों में 36 रन सी पारी खेली। टीम की छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब मे आऱसीबी की टीम ने 18.2 ओवर में 2 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। मंधाना के अलावा जोर्जिया वॉल ने 42 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार