भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग जोड़ी स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने मंगलवार (1 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में भारत की पारी के दौरान पहले विकेट के लिए 14 रन की पार्टनरशिप की।  भारत को पहला झटका शेफाली के रूप में लगा, जिन्होंने 3 रन बनाए और स्मृति के बल्ले से 13 रन आए। 

Advertisement

भले ही दोनों बड़ी पार्टनरशिप नहीं कर पाए लेकिन फिर भी स्मृति और शेफाली के नाम खास वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया। महिला टी-20 इंटरनेशनल इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा पार्टनरशिप रन बनाने के मामले में दोनों पहले नंबर पर आ गई हैं। दोनों ने मिलकर इस फॉर्मेट में पहले विकेट के लिए 2727 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

इस लिस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हिली और बैथ मूनी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने पार्टनरशिप में 2720 रन बनाए हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 24 रन से हरा दिया और पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की अहम बढ़त बना ली है। बता दें कि पहली बार इस फॉर्मेट में इंग्लैंड को ब्रिस्टल के मैदान पर हार का सामना करना पड़ा है। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट गवाकर 181 रन बनाए। भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए अमनजोत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार अर्धशतक लगाया। जेमिमा ने 41 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का लगाया। वहीं अमनजोत ने 40 गेंदों में 9 चौकों की बदौलत नाबाद 63 रन की पारी खेली। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट गवाकर 157 रन ही बना सकी। मेजबान टीम के लिए टैमी ब्यूमोंट ने 35 गेंदों में 54 रन और एमी जोन्स ने 27 गेदों में 32 रन बनाए। नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने उतरी सोफी एक्लेस्टोन ने 23 गेंदों में 35 रन की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार