12 दिसंबर। भारत की टीम ने एडिलेड टेस्ट मैच जीतकर इतिहास रच दिया। पहले टेस्ट मैच में अश्विन ने कमाल की गेंदबाजी की और पूरे 6 विकेट निकाले। पहली औऱ दूसरी पारी में अश्विन ने 3- 3 विकेट चटकाए और आखिर में जोश हेजलबुड का विकेट लेकर भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

Advertisement

एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान जहां जबरदस्त मुकाबला देखने को मिली तो वहीं दूसरी ओर मैदान पर कुछ ऐसी - ऐसी हरकत हुई जिसने क्रिकेट फैन्स को झुमने पर मजबूर कर दिया था।

Advertisement

सबसे पहले तो फील्डिंग करने के क्रम में कोहली के डांस ने हर किसी का दिल जीता तो वहीं दूसरी ओर अश्विन का फील्डिंग करने के क्रम पैंट खुल जाना भी सुर्खियां बटोरी।

अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में खेला जाना है। पर्थ पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की बात हो रही है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि पर्थ में अश्विन किस तरह की गेंदबाजी करते हैं।

देखिए वीडियो►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार