Sophie Devine Record: गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) की अनुभवी ऑलराउंडर सोफी डिवाइन (Sophie Devine) मंगलवार, 03 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती है। गौरतलब है कि ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 PM बजे से शुरू होगा।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 36 वर्षीय सोफी डिवाइन WPL 2026 के सीजन में अब तक गुजरात जायंट्स के लिए 8 मैचों में 17 विकेट ले चुकी हैं। उन्होंने 29.5 ओवर में 237 रन देकर ये विकेट चटकाए हैं। यहां से अब अगर वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में दो विकेट और चटकाती हैं तो वो WPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का महारिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी।
जान लें कि फिलहाल ये रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस की अमेलिया केर और हेली मैथ्यूज के नाम दर्ज है जिन्होंने WPL के एक सीजन में 18-18 विकेट निकाले हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने WPL के तीसरे सीजन में ये रिकॉर्ड बनाया था।
WPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़
- अमेलिया केर (मुंबई इंडियंस) - 10 मैचों में 18 विकेट (साल 2025)
- हेली मैथ्यूज (मुंबई इंडियंस) - 10 मैचों में 18 विकेट (साल 2025)
- सोफी डिवाइन (गुजरात जायंट्स) - 08 मैचों में 17 विकेट* (साल 2026)
- सोफी एक्लेस्टोन (यूपी वॉरियर्स) - 09 मैचों में 16 विकेट (साल 2023)
- हेली मैथ्यूज (मुंबई इंडियंस) - 10 मैचों में 16 विकेट (साल 2023)
ये भी जान लीजिए कि WPL 2026 के सीजन में सोफी डिवाइन ने अपनी बैटिंग से भी खूब धमाल मचाया है और वो अब तक गुजरात जायंट्स के लिए टूर्नामेंट में 8 मैचों में 30 की औसत और 136.36 की स्ट्राइक रेट से 237 रन बना चुकी हैं। खास बात ये भी है कि मौजूदा सीजन में वो गुजरात जायंट्स के लिए कैप्टन एशले गार्डनर (8 मैचों में 244 रन) के बाद दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी भी हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
गुजरात जायंट्स का पूरा स्क्वाड: एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), किम गार्थ, डेनियल वैट, सोफी डिवाइन, राजेश्वरी गायकवाड़, जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, रेणुका सिंह, तनुजा कंवर, काश्वी गौतम, आयुषी सोनी, शिवानी सिंह (विकेटकीपर), कनिका अहूजा, अनुष्का शर्मा,जिनतिमानी कलिता, हैपी कुमारी।