Sophie Molineux Record: सोफी मोलिनेक्स (Sophie Molineux) की कैप्टेंसी में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia Women's Cricket Team) ने बीते रविवार, 06 जुलाई को ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 17.1 ओवर में 151 रनों का लक्ष्य हासिल करके इंग्लैंड को 7 विकेट से धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने अपना सातवां टी20 वर्ल्ड कप टाइटल जीता है और अब उनकी कैप्टन सोफी मोलिनेक्स के नाम दो बेहद ही खास रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।

Advertisement

फतीमा सना के महारिकॉर्ड की बराबरी: सोफी मोलिनेक्स ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में गज़ब की गेंदबाज़ी की और इंग्लिश टीम के खिलाफ अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 32 रन देकर एक विकेट हासिल किया। उन्होंने इंग्लिश ऑलराउंडर एलिस कैप्सी को बोल्ड करके पवेलियन भेजा।

Advertisement

ये साल 2026 के टूर्नामेंट में उनका 11वां विकेट था, जिसे हासिल करके सोफी मोलिनेक्स बतौर कैप्टन एक सिंगल विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने फतीमा सना की बराबरी करके ये रिकॉर्ड बनाया है। फतीमा ने भी साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी की कप्तानी करते हुए 5 मैचों में 11 विकेट झटके।

मेग लैनिंग वाली एलिस लिस्ट का बनीं हिस्सा: 28 वर्षीय सोफी मोलिनेक्स ऑस्ट्रेलिया की ऐसी चौथी महिला क्रिकेटर बन गईं हैं जिनकी कैप्टेंसी में टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल जीता। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया ने एलेक्स ब्लैकवेल, जोडी फील्ड्स और मेग लैनिंग की कप्तानी में ये कारनामा किया था।

ऑस्ट्रेलिया को महिला टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कैप्टन

  • एलेक्स ब्लैकवेल - साल 2010
  • जोडी फील्ड्स - साल 2012
  • मेग लैनिंग - साल 2014, 2018, 2020, 2023
  • सोफी मोलिनेक्स - साल 2026

बताते चलें कि लॉर्ड्स के मैदान पर सोफी मोलिनेक्स ने ही टॉस जीतकर इंग्लैंड को फाइनल में पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिसके बाद उन्होंने स्कोर बोर्ड पर 151 रनों का लक्ष्य टांगा। उनके लिए कैप्टन नेट साइवर ब्रंट ने 53 गेंदों पर नाबाद 58 रनों की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी ने 49 गेंदों पर 64 रन ठोके और फीबी लिचफील्ड ने भी 35 गेंदों पर 48 रन बनाए। इन्हीं के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में 151 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की। एक बार फिर बता दें कि ये ऑस्ट्रेलिया का सातवां महिला टी20 वर्ल्ड कप टाइटल है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार