31 मई। भारत की टीम 14 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेलने वाली है। रहाणे की कप्तानी में भारत की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

भले ही इस टेस्ट मैच में भारत की टीम का पलड़ा भारी बताया जा रहा है लेकिन भारत के पूर्व दिग्गज औऱ महान कप्तान सौरव गांगुली ने ऐसा कहकर टीम इंडिया को चेतावनी दे दी है।

Advertisement

गौरतलब है कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट विराट कोहली चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाएंगे। आगे जानें आखिर में सौरव गांगुली ने क्या कहा जो हर किसी को हैरान कर रहा है।►

 

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले महान पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक खास बयान दिया है। गांगुली ने भारत के बल्लेबाजों के कमर कसने के लिए कह दिया है।

गांगुली ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ यदि भारत की टीम टर्निंग पिच का इस्तमाल करता है तो भारतीय बल्लेबाजों को राशिद खान से सतर्क रहने की जरूरत है।

राशिद खान इस समय सबसे बेहतरीन फॉर्म में हैं ऐसे में यदि उनको घूमाऊ पिच पर गेंदबाजी करने का मौका मिला तो वो कहर बरपाने से चूकेंगे नहीं।

Advertisement

आपको बता दें कि राशिद खान ने आईपीएल 2018 में कमाल की गेंदबाजी की थी और 21 विकेट लेने में सफल रहे थे। राशिद खान ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ही एक खास बयान दिया था। राशिद खान ने कहा है कि वो भारत के खिलाफ कई तरह की विविधता के साथ गेंदबाजी कर भारत के बल्लेबाजों को परेशान करने की कोशिश करेंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार