26 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)।  केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में गेंद से छेड़खानी करने को दोषी पाए गए आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वार्नर की पूरे क्रिकेट वर्ल्ड में भर्त्सना हो रही है।

Advertisement

हर कोई इन दो खिलाड़ियों की आलोचना करते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को सलाह दे रहा है कि दोनों के खिलाफ बड़ी से बड़ी सजा मुकर्रर की जाए।

ऐसे में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक बड़ा बयान दे दिया है। सौरव गांगुली ने सीधो लफ्जों में कहा है कि आईपीएल 2018 में स्टीव स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी पद से हटाया जाए तो वहीं वॉर्नर के साथ भी ऐसा ही की जाए।

सौरव गांगुली ने आगे कहा कि इन दोनों ने जो गलती की है वो स्वीकार करने के लायक नहीं है ऐसे में दोनों टीम मैनेजमेंट जल्द से जल्द ये फैसला ले।

 

गांगुली ने आगे ये भी कहा कि आईपीएल में उन्हें खेलने की अनुमती बनी रहनी चाहिए। सौरव गांगुली ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के पास रहाणे के रूप में एक पर्याप्त विकल्प है तो वहीं धवन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने का सामर्थ रखेत हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि आईपीएल 2018 का आगाज 7 अप्रैल से होने वाला है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार