MI vs KKR: आईपीएल 2021 के 34वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है। वेंकटेश अय्यर ने एकबार फिर अपने बल्ले का जौहर दिखाया और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। वेंकटेश अय्यर ने 30 गेंदों पर 53 रन की विस्फोटक पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया।

Advertisement

इस धमाकेदार पारी के बाद उन्होंने राहुल त्रिपाठी को दिए एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए। इस दौरान उनका सबसे बड़ा खुलासा यही था कि वो दाएं हाथ के बल्लेबाज़ से बाएं हाथ के बल्लेबाज़ क्यों बने। अय्यर ने इसके पीछे की वजह कोलकाता नाइटराईडर्स के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को बताया है।

Advertisement

उन्होंने राहुल त्रिपाठी के साथ बातचीत में कहा, 'मैं सौरव गांगुली (दादा) का बहुत बड़ा फैन हूं। उनके लाखों फैंस में से मैं भी एक हूं। मेरे क्रिकेटर बनने के पीछे उनका बड़ा हाथ रहा है। मैं बता दूं कि जब मैं छोटा था, तब मैं दाएं हाथ से बल्लेबाजी किया करता था, लेकिन दादा को देखकर मैं बाएं हाथ का बल्लेबाज़ बन गया।"

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो केकेआर पहली फ्रेंचाइजी टीम थी, जिसके लिए मैं खेलना चाहता था, इसके पीछे का कारण भी सौरव गांगुली थे क्योंकि शुरुआत में वो इस टीम के कप्तान थे, तो जब मुझे केकेआर टीम में चुना गया, तो ये मेरे लिए सपना सच होने जैसा था।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार