नई दिल्ली, 22 जुलाई| भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने देश को कई सितारे दिए हैं जिन्होंने उनकी ही कप्तानी में टीम में कदम रखा और आगे चलकर महानता के शिखर पर पहुंचे। इनमें से सबसे बड़ा नाम महेंद्र सिंह धोनी का है जो आगे चलकर गांगुली की विरासत को नए मुकाम पर ले गए और भारत के सबसे सफल कप्तान बने। आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व निदेशक जॉय भट्टाचार्य ने कहा है कि धोनी अपने पहले ही दौरे पर गांगुली की नजरों में आ गए थे।

Advertisement

भट्टाचार्य ने गौरव कपूर के पोडकास्ट 22 यार्नस पर कहा, "मुझे याद है कि मैं 2004 में बांग्लादेश की फ्लाइट में था और गांगुली मुझसे कह रहे थे कि हमारे पास एक नया चाबुक बल्लेबाज आया है। आपको उसे देखना चाहिए। धोनी बड़ा स्टार बनेगा।"

Advertisement

2004 का बांग्लादेश का दौरा धोनी का भारतीय टीम के साथ पहला दौरा था। इस दौरे पर वह हालांकि प्रभावित नहीं कर सके थे और पहले ही मैच में शून्य पर रनआउट हो गए थे। इसके बाद उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज के लिए दोबारा टीम में चुना गया था। इस सीरीज में गांगुली ने अपनी जगह नंबर-3 पर धोनी को भेजा था और धोनी ने विशाखापट्टनम में खेले गए वनडे में 123 गेंदों पर 148 रनों की पारी खेल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सुर्खियां बटोरी थीं।"

भट्टचार्या ने कहा, "एक चीज में मुझे लगता है कि वह शानदार थे, वह आपको देखेंगे और उन्हें पता चल जाएगा कि आपमें प्रतिभा नहीं है। अगर आप में प्रतिभा है तो वो आपका समर्थन करेंगे।"

उन्होंने कहा, "उनके लिए यह मतलब नहीं है कि आपने रन नहीं बनाए तो आप फेल हैं, यह उनके लिए मायने नहीं रखता क्योंकि वो जानते हैं कि आपमें क्षमता है और जब दिन आपका होगा तो आप रन बनाएंगे।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार