रांची, 21 अक्टूबर | भारत का साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से हथियाना का इरादा हकीकत के पास पहुंचता दिख रहा है। यहां झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को भारत ने साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 162 रनों पर ढेर कर फॉलोऑन के लिए आमंत्रित किया और दिन के दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में उसके चार विकेट महज 26 रनों पर ही चटका दिए।

 
Advertisement

भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित की थी। मेहमान टीम अभी भी भारत से 309 रन पीछे है। तीसरे दिन चायकाल की घोषणा तक सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ हेनरिक क्लासेन हैं जिन्होंने अभी तक खाता नहीं खोला है।

Advertisement

भारत ने दिन के दूसरे सत्र में साउथ अफ्रीका की पहली पारी समेट उसे फॉलोऑन के लिए बुलाया। मेहमान टीम के लिए हालांकि स्थिति नहीं बदली और उसके विकेटों का पतन जल्दी शुरू हो गया। पहले क्विंटन डी कॉक (5) को उमेश यादव ने बेहतरीन गेंद पर बोल्ड किया। इसके बाद मोहम्मद शमी ने पहली पारी में अर्धशतक जमाने वाले जुबेर हमजा को खाता खोले बिना बोल्ड कर मेहमान टीम का स्कोर 10 रनों पर दो विकेट कर दिया।

कप्तान फाफ डु प्लेसिस (4) भी शमी का शिकार बने। शमी ने टेम्बा बावुमा को भी खाता नहीं खोलने दिया। रिद्धिमान साहा ने शमी की गेंद पर बावुमा का कैच पकड़ा।

इससे पहले, साउथ अफ्रीका ने दिन की शुरुआत अपने पहली पारी के स्कोर दो विकेट के नुकसान पर नौ रनों के साथ की थी। पहली पारी में साउथ अफ्रीका के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू सके थे। हमजा ने उनमें सबसे ज्यादा 62 रन बनाए थे। बावुमा ने 32 और जॉर्ज लिंडा ने 37 रनों का योगदान दिया है।

हमाजा ने बावुमा के साथ चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की थी। वहीं लिंडा ने एनरिक नॉर्टजे (4) के साथ आठवें विकेट के लिए 32 रन जोड़े थे जो पहली पारी में साउथ अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही थी।

Advertisement

पहली पारी में भारत के लिए उमेश यादव ने तीन विकेट लिए। शमी, रवींद्र जडेजा और पदार्पण टेस्ट खेल रहे शहबाज नदीम ने दो-दो सफलताएं अर्जित कीं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार