India vs South Africa 2nd Test Day 2: सेनुरन मुथुसामी (Senuran Muthusamy) के शानदार शतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक 7 विकेट के नुकसान पर 428 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

मुथुसामी ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा और गेंदों में 107 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं मार्को यान्सेन ने भी धमाकेदार अर्धशतक जड़ा और 51 रन पर नाबाद पवेलियन गए। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए नाबाद 94 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

Advertisement

दूसरे दिन पहले सत्र में भारत को कोई विकेट नहीं मिला और दूसरे सत्र मे काइल वैरेन के रूप में एकमात्र सफलता मिली। वैरेन ने 122 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। मुथुसामी और वैरेन के बीच सातवें विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी हुई। 

भारत के लिए गेंदबाजी में अभी तक कुलदीप यादव ने 3 विकेट,रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट लिया है। 

पहले दिन के खेल के दौरान साउथ अफ्रीका के टॉप 4 बल्लेबाजों के अच्छी शुरूआत मिली थी लेकिन उसे अर्धशतक में तबदील नहीं कर सके। ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 रन और कप्तान टेम्बा बावुमा ने 41 रन की पारी खेली। 

इससे पहले एडेन मार्करम 38 रन और रयान रिकल्टन 35 रन ने मिलकर साउथ अफ्रीका को अच्छी शुरूआत दी थी। 

Advertisement

टीमें इस प्रकार हैं

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को यान्सेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार