इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नई में जारी खिलाड़ियों की नीलामी में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस (Chris Morris) को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने 16.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया। इसके साथ मॉरिस आईपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था, जिन्हें 2015 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ में खरीदा था। 

Advertisement

मॉरिस का बेस ब्राइस 75 लाख रुपये था। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले उनके लिए बोली लगाई। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर भी मॉरिस को फिर से अपने साथ जोड़ने के लिए कूद पड़ा।

Advertisement

आरसीबी मॉरिस के लिए सात करोड़ रुपये तक की बोली लगा चुका था, लेकिन मुंबई भी पीछे नहीं थी और उसने साउथ अफ्रीका आलराउंडर के लिए नौ करोड़ रुपये तक की बोली लगा दी।

लेकिन पंजाब किंग्स मॉरिस को अपने जोड़ने के लिए इतना बैचेन था कि वह उन्हें 16.25 करोड़ रुपये तक देने के लिए तैयार हो गया था। इस बोली के साथ ही मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने को तैयार थे।

राजस्थान रॉयल्स ने फिर 16.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया। मॉरिस इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के लिए खेल चुके थे।

सीजन 14 के लिए जब नीलामी शुरू हुई तो आस्ट्रेलिया के ऑलराउंड़र ग्लैन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था लेकिन मॉरिस ने उनको पीछे छोड़ दिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार