पोर्ट एलिजाबेथ, 9 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका ने रविवार को सेंट जॉर्ज पार्क में हुए चौथे अंतर्राष्ट्रीय वन डे मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया से मिले 168 रनों के औसत लक्ष्य को 87 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

OMG: सर जडेजा ने की ऐसी हरकत कि, टीम इंडिया को देना पड़ा 5 रन का जुर्माना

Advertisement

साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सर्वोच्च विश्व वरीय ऑस्ट्रेलियाई वन डे टीम को 36.4 ओवरों में 167 रनों पर ढेर कर दिया और उसके बाद कप्तान फॉफ डू प्लेसिस (69) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत चार विकेट खोकर 35.3 ओवरों में 168 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

एक औसत लक्ष्य के खिलाफ हालांकि साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके दोनों सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला (4) और क्विंटन डी कॉक (18) सस्ते में पवेलियन लौट गए।दोनों ही विकेट ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज और करियर का तीसरा मैच खेल रहे क्रिस ट्रीमेन ने लिए।

यह भी पढ़ें: दूसरे दोहरे शतक के बाद भी धोनी का यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए कोहली

हालांकि इसके बाद डू प्लेसिस को अपनी टीम को जीत तक पहुंचाने में खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी। इसमें उनका साथ ज्यां पॉल ड्यूमिनी (25) और रिली रोसू (नाबाद 33) ने दिया।डू प्लेसिस हालांकि लक्ष्य से थोड़ा ही पहले आउट हो गए। मिशेल मार्श की गेंद पर ट्रेविस हेड ने उनका कैच लपका। प्लेसिस ने 87 गेंदों में आठ चौके लगाए।रोसू ने तेज हाथ दिखाए और 45 गेंदों में पांच चौके लगाकर अंत तक नाबाद रहे।

इससे पहले, टॉस हारकर गेंदबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने अपने स्टार गेंदबाज डेल स्टेन की गैर मौजूदगी के बावजूद शानदार शुरुआत की और पहले ही ओवर में एरॉन फिंच (2) को पवेलियन की राह दिखा दी।

धोनी का जोरदार खुलासा, इस वजह से वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में युवराज से पहले बल्लेबाजी करने उतरे थे..

काइल एबॉट के इस पहले झटके से अभी ऑस्ट्रेलियाई टीम उबर भी नहीं पाई थी कि पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले डेविड वार्नर (6) को भी एबॉट ने तीसरे ही ओवर में चलता कर दिया।करियर की तीसरा वन डे खेल रहे डेनियर प्रिटोरियस ने अगले ही ओवर में जॉर्ज बेले (1) का विकेट चटकाकर साउथ की कमर ही तोड़ दी।

Advertisement

कप्तान स्टीवन स्मिथ (21) ने इसके बाद मिशेल मार्श (50) के साथ कुछ हद तक संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन करियर का तीसरा मैच खेल रहे तबरेज शम्सी की गेंद पर वह पगबाधा करार दिए गए।

शम्सी ने इसी ओवर में ट्रेविस हेड को भी पवेलियन की राह दिखा दी और 49 रन के कुल योग पर पांच विकेट गंवाकर ऑस्ट्रेलिया भारी मुसीबत में नजर आने लगा। मार्श ने इसके बाद हालांकि मैथ्यू वेड (52) के साथ छठे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया को 100 रन के पार पहुंचाया।

SALUTE: बेटी थी आईसीयू में भर्ती फिर भी अपने देश के लिए खेलता रहा भारत का यह दिग्गज

मार्श हालांकि अर्धशतक पूरा करने तुरंत बाद एबॉट का शिकार हो पवेलियन लौट गए। उनका कैच विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक ने लपका। मार्श ने 72 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया।

Advertisement

मार्श के जाने के साथ ही एकबार फिर ऑस्ट्रेलियाई विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। जॉन हेस्टिंग्स (4) और एडम जाम्पा (5) जल्द ही पवेलियन लौट चुके थे।क्रिस ट्रीमेन (नाबाद 23) ने इसके बाद वेड के साथ नौवें विकेट के लिए 46 रन जोड़े और ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 150 के पार ले गए।

साउथ अफ्रीका के लिए एबॉट ने सर्वाधिक चार, जबकि शम्सी ने तीन विकेट हासिल किए। शम्सी के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। एरॉन फैंगिसो ने दो विकेट हासिल किए।

इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने पांच मैचों की श्रृंखला में अपनी बढ़त 4-0 की कर ली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार