कप्तान डीन एल्गर (96) की शानदार नाबाद पारी की बदौलत वांडर्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में गुरुवार को चौथे दिन साउथ अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। वहीं, भारत को पहली बार जोहान्सबर्ग में हार का मुंह देखना पड़ा। प्रोटियाज के कप्तान डीन एल्गर और रस्सी वैन डेर डूसन ने 160 गेंदों पर 82 रनों की शानदार साझेदारी ने टीम की जीत में मदद की। बारिश के कारण देर से शुरू हुए चौथे दिन के खेल में साउथ अफ्रीका शुरुआत से ही हावी रहा। उनके बल्लेबाज कप्तान एल्गर और डूसन ने भारतीय गेंदबाजों की परीक्षा ली, क्योंकि दोनों ने संभलकर खेला और टीम के लिए तेज गति से रन बनाए। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों की अच्छी गेंदों पर भी चौका मारते नजर आए और कप्तान एल्गर ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया।

Advertisement

इस बीच, कप्तान एल्गर और डूसन के बीच 160 गेंदों में 82 रनों की होती लंबी साझेदारी को 53वें ओवर में मोहम्मद शमी ने तोड़ा, जब डूसन (40) रन बनाकर पुजारा को कैच थमा बैठे। इसके बाद, पांचवें स्थान पर आए टेम्बा बावुमा ने कप्तान एल्गर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। यहां टीम को अभी भी जीतने के लिए 60 रनों की जरूरत थी, तो वहीं भारत को सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के लिए 7 विकेट चाहिए थे।

इस दौरान, शार्दुल ठाकुर ने अपने ही ओवर में बावुमा का कैच छोड़ दिया था। इसके बाद फॉर्म में चल रहे बावुमा में कई शानदार शॉर्ट खेले। वहीं कप्तान एल्गर लक्ष्य को तेजी से पूरा करते नजर आए, जिसके बाद साउथ अफ्रीका टीम ने 67.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर 243 रन बनाकर लक्ष्य को पूरा कर लिया। वहीं, कप्तान एल्गर (96) और बावुमा (23) रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने मैच जिताऊ 83 गेंदों में 68 रनों की साझेदारी की।

इससे पहले, भारत ने साउथ अफ्रीका को 240 रनों का लक्ष्य दिया था। टीम को शार्दुल ठाकुर (28) और हनुमा विहारी (नाबाद 40) के साथ चेतेश्वर पुजारा (53) और अजिंक्य रहाणे (58) के बीच 144 गेंदों पर 111 रनों की साझेदारी के बाद 240 की बढ़त बना ली थी। मेजबान टीम की ओर से कगिसो रबाडा, मार्को जेनसेन और लुंगी एनगिडी ने तीन-तीन विकेट लिए।

वहीं, वांडर्स में लगातार बारिश ने गुरुवार को यहां साउथ अफ्रीका और भारत के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का पहला सत्र बर्बाद कर दिया। जोहान्सबर्ग में सुबह से बारिश हो रही है, जिसके कारण पिच को कवर करके रखा गया है। इस कारण चौथे दिन के शुरूआती सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंके जाने के बाद लंच की घोषणा कर दी गई थी।

Advertisement

इसी के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने यह मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दी। अब अगला और अंतिम मैच 11 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा।

संक्षिप्त स्कोर : भारत 202 और 266 (अजिंक्य रहाणे 58, चेतेश्वर पुजारा 53, कगिसो रबाडा 3/77, लुंगी एनगिडी 3/43) साउथ अफ्रीका 229 और 67.4 ओवरों में 243/3 (डीन एल्गर 96 नाबाद, रस्सी वैन डेर डूसन (40), रविचंद्रन अश्विन 1/14, शार्दुल ठाकुर 1/24, मोहम्मद शमी 1/55)।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार