South Africa vs Ireland 2nd ODI: ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) के तूफानी शतक और गेंदबाजों के शानजार प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार (4 अक्टूबर) को आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में आय़रलैंड क 174 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 343 रन का विशाल स्कोर बनाया।  स्टब्स ने अपने करियर का पहला शतक जड़ते हुए 81 गेंदों में नाबाद 112 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के जड़े। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मै  चुना गया। 

Advertisement

इसके अलावा काइल वेरेन ने 64 गेंदों में 67 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी हुई। वियान मल्डर ने 43 रन, रियान रिकेल्टन ने 40 रन का योगदान दिया। 

आय़रलैंड के लिए क्रैग यंग, कर्टिस कैम्फर, एंडी मैकब्राइन और गैविन होए  ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आय़रलैंड की टीम 30.3 ओवर में 169स रनों पर ही ढेर हो गई। नंबर 11 के बल्लेबाज क्रैग यंग ने सबसे ज्यादा नाबाद 29 रन बनाए। आयरलैंड ने 7 विकेट सिर्फ 85 रन के कुल स्कोर पर ही गवा दिए थे, लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों के योगदान से हार का अंतर कम हुआ। 

साउथ अफ्रीका के लिए लिजाड विलियम्स ने 3 विकेट, लुंगी एंगिडी और ब्योर्न फोर्टुइन ने 2-2 विकेट, ओटनिल बार्टमैन, वियान मल्डर और एंडिले फेहलुकवायो ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

Advertisement

सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच सोमवार (7 अक्टूबर) को इस मैदान पर ही खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार