ऑकलैंड, 17 फरवरी | इमरान ताहिर (24-5) की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने इडेन पार्क मैदान पर शुक्रवार को खेले गए एकमात्र टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 78 रनों से हरा दिया। मेहमानों द्वारा दिए गए 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम 14.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 107 रन ही बना सकी। उसकी ओर से टॉम ब्रूस ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। इसके अलावा टिम साउदी ने 20 रनों का योगदान दिया। ताहिर ने अपने अब तक के करियर की सबसे अच्छी गेंदबाजी करते हुए पांच सफलता हासिल की और इसके अलावा एंडिल फेलुख्वाओ ने तीन सफलता हासिल की। क्रिस मौरिस को भी दो सफलता मिली। ताहिर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले, हाशिम अमला (62) के तेज अर्धशतक और कप्तान फाफ दू प्लेसिस (36) तथा ज्यां पॉल ड्यूमिनी (29) की सुलझी हुई पारियों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने 186 रनों का लक्ष्य रखा। मैच का पूरा स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि खराब शुरुआत की। उसने 15 रन के कुल योग पर ही क्विंटन डी कॉक (0) का विकेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद अमला और कप्तान ने टीम को सम्भालते हुए उसे अच्छे स्कोर की ओर अग्रसर किया। दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवरों में छह विकेट पर 185 रन बनाए। प्लेसिस का विकेट 102 रन पर गिरा। प्लेसिस ने 25 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के लगाए। अमला का विकेट 123 रन पर गिरा। अमला ने 43 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाया। 

Advertisement

बर्थ डे स्पेशल: Mr. 360 क्रिकेटर एबी डी विलियर्स के नाम हैं ये पांच बड़े रिकॉर्ड

अब्राहम डिविलियर्स ने 26 रनों का योगदान दिया। डिविलियर्स ने 17 गेंदों पर तीन चौके और एक चौका लगाया। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बाउल्ट और कोलिन ग्रेंडहोम ने दो-दो विकेट लिए।

Advertisement

इमरान ताहिर ने टी- 20 मे ंरचा ऐतिहासिक कारनामा आगे क्लिक करके जाने►

 

टी- 20 क्रिकेट में इमरान ताहिर ने कमाल करते हुए करियर में 50 विकेट हासिल कर लिए। टी- 20 क्रिकेट में ताहिर ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी- 20 में सबसे तेजी से 50 विकेट चटकाने का अनोखा कारनामा कर दिखाया।

टी- 20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 50 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी श्रीलंका के अजंता मेंडिस हैं जिन्होंने  25 टी- 20 मैच में ऐसा कारनामा किया था। इमरान ताहिर ने 31 मैच में 50 विकेट चटकाए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार