सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम (54) की अर्धशतकीय पारी से साउथ अफ्रीका ने यहां द वेंडेरेर्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को छह विकेट के हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान बाबर आजम के 50 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 50 रन की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 140 रन बनाए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने मार्करम के 30 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 54 रन के सहारे 14 ओवर में चार विकेट पर 141 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Advertisement

पाकिस्तान की पारी में बाबर के अलावा मोहम्मद हाफीज ने 32, हसन अली ने 12 और हैदर अली ने 12 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से जॉर्ज लिंडे और लिजाड विलियम्स ने तीन-तीन विकेट जबकि तबरेज शम्सी और सिसांदा मगाला ने एक-एक विकेट लिया।

साउथ अफ्रीका की ओर से मार्करम के अलावा कप्तान हेनरिच क्लासेन ने नाबाद 36, लिंडे ने नाबाद 20, जनेमान मलान ने 15 और विहान लुबे ने 12 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की तरफ से उस्मान कादिर ने दो विकेट, मोहम्मद हसनेन ने एक विकेट और हसन अली ने एक विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार