जोहान्सबर्ग, 3 फरवरी (CRICKETNMORE)| बाबर आजम (90) की बेहतरीन पारी के बावजूद पाकिस्तान को यहां रविवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों सात रन से हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका ने पहला मैच छह रन से जीता था और अब उसने दूसरा मैच भी जीतकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच बुधवार को खेला जाएगा। 

Advertisement

साल 2016 में भारत की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड टी-20 के बाद यह पहला मौका है जब पाकिस्तान की टीम कोई टी-20 सीरीज हारी है। 

Advertisement

मेजबान साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 188 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद सात विकेट पर 181 रन ही बना सकी। 

पाकिस्तान ने आखिरी 24 गेंदों पर मात्र 34 रन बनाए और छह विकेट गंवाए जो उसकी हार का सबसे बड़ा कारण रहा। 

मेहमान टीम एक समय दो विकेट पर 147 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी लेकिन फिर इसके बाद बढ़ते रन रेट के चलते उसके बल्लेबाज दबाव में आ गए और अपने विकेट गंवाते चले गए। 

मेहमान टीम के लिए आजम ने सर्वाधिक 90 रन बनाए। लेकिन उनकी यह पारी टीम को सीरीज गंवाने से नहीं बचा सकी। आजम ने 58 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया। 

Advertisement

उनके अलावा हुसैन तलत ने 41 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन का योगदान दिया। फखर जमान ने 14, आसिफ अली ने दो, इमाद वसीम ने छह, कप्तान शोएब मलिक ने छह और हसन अली ने एक रन बनाए। शादाब खान (0) और मोहम्मद रिजवान एक रन बनाकर नाबाद लौटे। 

साउथ अफ्रीका की ओर से एंडिले फेहलुकवायों ने अंतिम ओचरों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा ब्यूरेन हेंड्रीक्स और क्रिस मोरिस को दो-दो विकेट मिले। 

इससे पहले, साउथ अफ्रीका ने कप्तान डेविड मिलर (नाबाद 65) और रासी वान डेर डुसेन (45) की शानदार पारियों के दम पर तीन विकेट पर 188 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

Advertisement

मिलर ने 29 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्के जबकि डुसेन ने 27 गेंदों पर एक चौके और चार छक्के लगाए। उनके अलावा रीजा हेंड्रीक्स ने 28, जानेमन मलान ने 33 और हेनरिक क्लासेन ने नाबाद पांच रन बनाए। 

कप्तान मिलर को उनकी तूफानी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। उन्हें पहले मैच में भी शानदार फील्डिंग के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया था। 

पाकिस्तान की ओर से इमाद वसीम और शाहीन अफरीदी को एक-एक विकेट मिले।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार