23 मार्च,(CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में श्रीलंका को 16 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए इसुरु उदाना की 48 गेंदों में 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से खेली गई नाबाद 84 रन की तूफानी पारी भी श्रीलंका को हार से नहीं बचा सकी। 

Advertisement

जीत के लिए मिले 181 रनों के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए क्रिस मॉरिस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा डेल स्टेन और तबरेस शम्सी ने 2-2 और ड्वेन प्रीटोरियस ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। हेंड्रिक्स ने 46 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 65 रन., वहीं डूसन ने 44 गेदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। अंत में कप्तान जेपी ड्यूमिनी ने 17 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 33 रन की पारी खेली। 

श्रीलंका के लिए कप्तान लसिथ मंलिगा,इसूरू उदाना और अकिला धनंजया ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 24 मार्च को जोहानसबर्ग में खेला जाएगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार