Zimbabwe vs South Africa 1st Test Highlights: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे को 328 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 19 साल के लुआन -ड्रे प्रीटोरियस को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

537 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम चौथे दिन के खेल के दौरान 208 रनों पर ऑलआउट हो गई।  जिसमें वेलिंग्टन मसाकाद्जा ने 57 रन और कप्तान क्रैग एर्विन ने 77 गेंदों में 49 रन और ब्लेसिंग मुजरबानी ने 29 गेंदों में नाबाद 32 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 43 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा कोडी यूसुफ ने 3 विकेट, डेवाल्ड ब्रेविस और कप्तान केशव महाराज ने 1-1 विकेट लिया। 

इससे पहले तीसरे दिन साउथ अफ्रीका  की दूसरी पारी में 369 रनों पर सिमट गई थी। जिसमें वियान मुल्डर ने 147 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इसके अलावा महाराज के बल्ले से 51 रन आए थे।

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 418 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। जिसमें डेब्यू मैच करने वाले लुआन -ड्रे प्रीटोरियस ने 153 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। वहीं कॉर्बिन बॉश ने नाबाद 100 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 51 रन का योगदान दिया। 

इसके जवाब में सीन विलियम्स की 137 रन की पारी के बावजूद जिम्बाब्वे पहली पारी मे 251 रन ही बना सकी और साउथ अफ्रीका को 167 रनों की विशाल बढ़त मिली। 

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 6 जुलाई से इस मैदान पर ही खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार