10 फरवरी (CRICKETNMORE)। शिखर धवन और विराट कोहली की शानदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के चौथे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए। धवन ने अपने वनडे करियर का 13वां शतक लगाते हुए 105 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 109 रन की पारी खेली। वहीं विराट ने 83 गेंदों में 75 रन बनाए। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और खराब फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा के रूप में सिर्फ 20 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। इसके बाद शिखर धवन ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 158 रन की साझेदारी की। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

Advertisement

कोहली के आउट होने के बाद 35वें ओवर में बारिश के कारण मैच काफी देर तक रूका रहा। इसके बाद भारतीय पारी थोड़ा लड़खड़ा गई और दो ओवरों में ही धवन और रहाणे आउट होकर पवेलियन लौट गए। वहीं केदार जाधव की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए श्रेयस अय्यर कुछ खास नहीं कर पाए। अंत में धोनी की नाबाद 42 रन की पारी की बदौलत भारत का स्कोर 289 रन तक पहुंचा। 

साउथ अफ्रीका के लिए कागिसो रबाडा और लुंगी नगिडी ने दो-दो और क्रिस मोरिस और मोर्ने मोर्केल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार