South Africa Probable XI vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का पहला सेमीफाइनल बुधवार, 04 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड (SA vs NZ Semi Final-1) के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस बड़े मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव कर सकती है।

Advertisement

ये तीन खिलाड़ी होंगे बाहर: एडेन मार्कराम की कैप्टेंसी वाली साउथ अफ्रीका की टीम सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे से भिड़ी थी। ये मुकाबला उनके लिए सेमीफाइनल क्वालिफिकेशन के मद्देनज़र मायने नहीं रखता था, ऐसे में उन्होंने अपने कुछ बड़े खिलाड़ियों को रेस्ट देकर हरफनमौला खिलाड़ी जॉर्ज लिंडे, तेज गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया और एक और तेज गेंदबाज़ क्वेना मफाका को खिलाया था।

Advertisement

गौर करें कि इन तीनों ही खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के सामने अच्छा प्रदर्शन किया था। जॉर्ज लिंडे ने तो 21 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए थे और 3 ओवर गेंदबाज़ी करके 22 रन देकर 1 विकेट झटका था। वहीं क्वेना मफाका ने अपने कोटे के 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए और एनरिक नॉर्खिया ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट झटका। हालांकि इन सब के बावजूद इन तीन ही खिलाड़ियों को सेमीफाइनल मैच के लिए भी XI में जगह मिलेगी ये कहना बेहद मुश्किल है। वो प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किए जा सकते हैं।

इन मैच विनर्स की होगी वापसी: न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका की टीम अपने मैच विनर्स को वापस XI में लेकर आएगी। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि ऑलराउंडर मार्को यानसेन, तेज गेंदबाज़ कगिसो रबाडा और दिग्गज स्पिनर केशव महाराज हैं।

बता दें कि मार्को यानसेन टूर्नामेंट में अब तक 5 मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं, वहीं वो अपनी बैटिंग और फील्डिंग से भी योगदान करने की क्षमता रखते हैं। वहीं बात करें अगर कगिसो रबाडा की तो उन्होंने टूर्नामेंट में तो 6 मैचों में 4 विकेट ही लिए हैं, लेकिन इस अनुभवी गेंदबाज़ के नाम 78 T20I मैचों में 82 विकेट दर्ज हैं। इनके अलावा केशव महाराज ने मौजूदा वर्ल्ड कप में 5 मैचों में 5 विकेट झटके हैं, वो देश के लिए 48 मैचों में 48 विकेट चटका चुके हैं। उनके अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI (पहली टीम): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

Advertisement

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI (दूसरी टीम): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका का पूरा स्क्वाड: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार