लगातार बारिश के बाद चेम्सफोर्ड में आयरलैंड और बांग्लादेश के बीच मंगलवार शाम को होने वाला पहला वनडे रद्द कर दिया गया। इससे दक्षिण अफ्रीका को अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले 2023 पुरुष वनडे क्रिकेट विश्व कप के लिए सीधे एंट्री मिल गई। अगर बांग्लादेश के खिलाफ आयरलैंड एकदिवसीय श्रृंखला जीत भी जाती है तो वो अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका के आठवें स्थान से ऊपर नहीं आ पाएगी। आयरलैंड अब जिम्बाब्वे में 18 जून से 9 जुलाई तक चलने वाले दस टीमों के एकदिवसीय विश्व कप क्वालीफाइंग टूनार्मेंट में भाग लेगा, जिसमें पूर्व विजेता वेस्टइंडीज और श्रीलंका भी खेलेंगे।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका को इस साल के ओडीआई विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने का हर मौका मिला, जिसमें वेस्ट इंडीज और नीदरलैंड के खिलाफ श्रृंखला शामिल है। सुपर लीग स्टैंडिंग में वह आठवें और अंतिम स्थान पर है।

Advertisement

लेकिन क्वालिफाई करने के लिए उनकी संभावनाएं बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज पर टिकी थी। आयरलैंड के लिए 3-0 की श्रृंखला जीत दक्षिण अफ्रीका को बाहर कर सकता था।

लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ आयरलैंड का पहला एकदिवसीय मैच रद्द होने के साथ, अब दक्षिण अफ्रीका के लिए चिंता की कोई बात नहीं है। अब वह विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर गई है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार