हरारे/नई दिल्ली, 08 अगस्त (हि.स.) । जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में विश्व टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीकी टीम कोई रहम नहीं दिखायेगी। जिम्बाब्वे निचली रैंकिंग पर काबिज है और उसे अपने क्रिकेट में बहुत सी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। दक्षिण अफ्रीकी टीम इस एकमात्र टेस्ट में अपने महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को आराम दे सकती है लेकिन इसके बजाय उसने उस 15 सदस्यीय टीम को बरकरार रखा है जिसने हाल में श्रीलंका में श्रृंखला अपने नाम की थी।

Advertisement

इसका मतलब है कि पिछले करीब एक साल से टेस्ट नहीं खेलने वाली जिम्बाब्वे की टीम को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ और खतरनाक तेज गेंदबाज डेल स्टेन जबकि बल्लेबाजी में शीर्ष रैंकिंग पर काबिज बल्लेबाज एबी डिविलियस तथा शीर्ष रैंकिंग के आल राउंडर वर्नोन फिलैंडर का सामना करना होगा। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान हाशिम अमला ने हरारे में पहुंचने के बाद वादा किया, ‘‘आप ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे हों या जिम्बाब्वे में, दबाव हमेशा रहता है। हम यहां अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने के लिये आये हैं।"

Advertisement

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार