ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम 24 साल के लंबे इंतज़ार के बाद पाकिस्तान का दौरा करने के लिए तैयार है लेकिन इस दौरे पर जाने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया को एक बहुत बड़ा झटका लग चुका है। पिछले 5 सालों में ऑस्ट्रेलियन टीम ने कई सफलताएं हासिल की और इन सफलताओं में उनके स्पिन बॉलिंग कोच श्रीधरन श्रीराम का योगदान कोई नहीं भूल सकता।

Advertisement

मगर ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर ये है कि श्रीराम ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो श्रीधरन श्रीराम के इनकार करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट पाकिस्तान दौरे के लिए स्पिन बॉलिंग कोच तलाश रहा है। इस कड़ी में डैनियल विटोरी का नाम सबसे आगे चल रहा है।

Advertisement

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीराम के मना करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डैनियल विटोरी से संपर्क किया है। ये महान कीवी स्पिनर 2019 से 2021 के बीच बांग्लादेश का स्पिन गेंदबाजी कोच भी रह चुका है। ऐसे में अगर विटोरी पाकिस्तान जाने के लिए हामी भरते हैं तो यकीन मानिए श्रीराम की इससे बेहतर रिप्लेसमेंट नहीं हो सकती। 

श्रीराम ने पाकिस्तान जाने से मना करके करोड़ों भारतीय दिल जीत लिए हैं और एक बार फिर से उन्होंने बता दिया है कि वो चाहे किसी भी देश में कुछ भी कर रहे हों लेकिन उनका दिल आज भी हिंदुस्तानी है। सोशल मीडिया पर फैंस श्रीराम की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें सच्चा भारतीय कह रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार