लेग स्पिनर उस्मान कादिर(Usman Qadir Retirement) ने पाकिस्तान क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। कादिर पाकिस्तान के महान स्पिनर अब्दुल कादिर के बेटे हैं और उन्होंने नवंबर 2020 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए एक वनडे और 25 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें कुल मिलाकर 32 विकेट लिए। 

Advertisement

उस्मान कादिर ने शुक्रवार (3 अक्टूबर) को अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “ आज में पाकिस्तान क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर रहा हूं और इस अविश्वसनीय यात्रा पर विचार करते हुए मैं अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूं। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान रहा है और मैं अपने कोचों और साथियों के समर्थन के लिए आभारी हूं जो हर कदम पर मेरे साथ रहे।"

Advertisement

31 साल उस्मान ने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी मैच एशियन गेम्स के दौरान खेला था। 

उस्मान ने आगे लिखा, "अविस्मरणीय जीत से लेकर चुनौतियों तक, जिनका हमने साथ मिलकर सामना किया। हर पल ने मेरे करियर को आकार दिया और मेरे जीवन को समृद्ध बनाया। मैं उन उत्साही फैंस का दिल से आभारी हूँ जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे; आपका अटूट समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है। इस नए चैप्टर में कदम रखते हुए, मैं अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाऊंगा, क्रिकेट के प्रति अपने प्यार और उनके द्वारा मुझे सिखाए गए सबक को अपनाऊंगा। मैं अपने साथ पाकिस्तान क्रिकेट की भावना और साथ में बनाई गई हमारी प्यारी यादें लेकर चलता हूं। हर चीज के लिए शुक्रिया। "

उस्मान हाल ही में पाकिस्तान के घरेलू वनडे टूर्नामेंट चैंपियनशिप कप में खेले थे, जिसमें दो मैच में चार विकेट हासिल किए। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

बता दें कि इस साल मई में पाकिस्तान मीडिया की खबरों के अनुसार उस्मान ने पाकिस्तान टीम के पूर्व डायरेक्टर मोहम्मद हफीज पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन्हें नेशनल टीम से बाहर कराया है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार