7 सितंबर। सौरभ कुमार (51/5) और दीपक हुड्डा (56/5) की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंडिया ब्लू ने यहां एनपीआर कॉलेज ग्राउंड पर इंडिया रेड को पारी और 187 रन से हराकर शुक्रवार को दलीप ट्राफी खिताब जीत लिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

इंडिया ब्लू के पहली पारी में बनाए गए 541 रन के जवाब में इंडिया रेड की टीम फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में चौथे दिन शुक्रवार को 38.5 ओवर में 172 रन पर सिमट गई। इंडिया रेड की टीम पहली पारी में 182 रन पर ऑलआउट हो गई थी और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा। 

Advertisement

दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS  

फॉलोऑन खेलते हुए तीसरे दिन गुरुवार को इंडिया रेड की टीम पांच विकेट पर 128 रन बना चुकी थी। चौथे दिन शुक्रवार को 44 रन और जोड़कर उसने अपने आखिरी के पांच विकेट गंवा दिए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार