मुंबई, 3 अप्रैल| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में देश के हर वर्ग के साथ जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं और इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने देश की महान खेल हस्तियों से साथ वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए संवाद की तथा कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने का उनसे आह्वान किया।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने देश की जिन 49 प्रमुख खेल हस्तियों से बात की, उनमें दिग्गज सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, विश्व चैंपियन पीवी सिंधु, विश्वनाथन आनंद, मैरी कॉम और बजरंग पुनिया सहित कई जाने माने खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

सचिन ने पीएम से बातचीत के बाद कहा, " मेरे पास नरेंद्र मोदी जी, खेल मंत्री किरण रिजिजू और अन्य खेल हस्तियों से बातचीत करने का मौका था।"

सचिन ने कहा, " मोदी जीे ने मेरी इस धारणा को पुख्ता किया कि हम 14 अप्रैल के बाद भी निश्चिंत होकर बैठ नहीं सकते। उसके बाद का समय काफी अहम होगा। मैंने यह भी कहा कि मैं जहां तक संभव हो, इसी तरीके से अभिवादन करता रहूंगा। सभी की तरह लॉकडाउन के दौरान सचिन भी सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। वह किसी से हाथ मिलाने की बजाय हाथ जोड़कर नमस्ते करते हैं।"

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, " मोदी जी ने यह भी कहा कि इस समय बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। यह समय बुजुर्गों के साथ बिताना चाहिए। उनके अनुभव और उनकी कहानियां सुननी चाहिए। हमने यह भी बात की कि इस समय शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार