Duleep Trophy 2024-25 Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार (14 अगस्त) को दलीप ट्रॉफी 2024-25 के पहले राउंड के लिए टीमों की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट के साथ ही रेब बॉल सीजन की शुरूआत हो जाएगी। टूर्नामेंट में शुभमन गिल, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव,श्रेयस अय्यर समेत टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी शामिल है। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली औऱ जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों का नाम इन टीमों से नदारद है।

Advertisement

दलीप ट्रॉफी की शुरूआत 5 सितंबर से होगी और मुकाबले अनंतपुर, आंध्र प्रदेश और औऱ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Advertisement

बोर्ड ने साफ किया है कि जो खिलाड़ी भारत औऱ बांग्लादेश के बीच होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए चुने जाएंगे, उनकी जगह दलीप ट्रॉफी में दूसरे खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। साथ ही नितीश कुमार रेड्डा का दलीप ट्रॉफी में खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

दलीप ट्रॉफी 2024-25 के लिए टीमें

टीम ए: शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, अवेश खान, विदवथ कावेरप्पा, कुमार कुशाग्र , शास्वत रावत।

टीम बी: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी , एन जगदीसन (विकेटकीपर)।

Advertisement

टीम सी: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, उमरान मलिक, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), संदीप वारियर।

टीम डी: श्रेयस लायर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत (विकेटकीपर),सौरभ कुमार।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार