आईपीएल 2020 में अपने लंबे-लंबे छक्कों से सुर्खियों में आए सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अब्दुल समद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में समद को बॉलीवुड के सदाबहार गीत गाते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

इस वीडियो को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। समद ने ये गीत हाल ही में वर्ल्‍ड म्‍यूजिक डे के मौके पर गाए थे।

Advertisement

समद की गायकी देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं और वो हैरान हैं कि मैदान पर गेंदबाज़ों के छक्के छु़ड़ाने वाला ये युवा बल्लेबाज़ इतना अच्छा सिंगर भी है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

समद पिछले कुछ सीज़न में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए दिखे थे लेकिन आईपीएल 2022 में मेगा ऑक्शन के चलते ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या समद दोबारा से हैदराबाद की टीम में जाते हैं या कोई और टीम इस आतिशी बल्लेबाज़ पर दांव लगाती है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार