Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने सोमवार (18 मई) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में 26 गेंदों में 47 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के जड़े। इस पारी के दौरान उन्होंने कई खास रिकॉर्ड बना दिए।
केएल राहुल को पछाड़ा
इस पारी के दौरान क्सालेन ने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। वह सबसे कम पारियों में 2000 आईपीएल रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। 58 पारियों में इस आंकड़े को हासिल कर उन्होंने केएल राहुल (60) को पीछे छोड़ा।
सबसे कम पारियों में 2000 आईपीएल रन
47 - साई सुदर्शन
48 - क्रिस गेल
52 - शॉन मार्श
57 - ऋतुराज गायकवाड़
58 - हेनरिक क्लासेन*
60- केएल राहुल
रोहित शर्मा से निकले आगे
एक आईपीएल सीजन में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्लासेन तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके मौजूदा सीजन में 13 मैच में 50.45 की औसत से 555 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2013 में 538 रन बनाए थे।
बता दें कि इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही क्लासेन ने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। उन्होंने साईं सुदर्शन को पछाड़ा, जिन्होंने 13 पारियों में 554 रन बनाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि इस मुकाबले में हैदराबाद ने चेन्नई को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है और उसकी जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने भी टॉप 4 में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।