RCB vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान औऱ विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने शनिवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 210.53 की स्ट्राईक रेट से 80 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के जड़े। हैदराबाद के कप्तान के तौर पर यह उनका पहला मुकाबला था, जिसमें उन्होंने बेहतरीन पारी से खास रिकॉर्ड्स बनाए।

Advertisement

अपनी इस पारी के दौरान 2 रन बनाते ही किशन ने आईपीएल में अपने 3000 रन पूरे कर लिए। टूर्नामेंट के इतिहास में इस आंकड़े तक पहुंचने  वाले वह 29वें खिलाड़ी बन गए हैं।
इसके अलावा वह बतौर भारतीय सबसे कम गेंदों में 3000 आईपीएल रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। 2180 गेंदों में यह मुकाम हासिल कर उन्होंने इस लिस्ट में उन्होंने केएल राहुल को पीछे छोड़ा है।

Advertisement

बतौर भारतीय सबसे कम गेंदों में 3000 आईपीएल रन

ऋषभ पंत - 2028 गेंदें

यूसुफ़ पठान - 2082

सूर्यकुमार यादव- 2130

Advertisement

सुरेश रैना- 2135

एमएस धोनी- 2152

ईशान किशन- 2180*

Advertisement

केएल राहुल- 2203

सबसे बड़ी पारी

बतौर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में किशन टॉप पर आ गए हैं। उन्होंने मनीष पांडे को पछाड़ा, जिन्होंने 2021 में हैदराबाद के लिए पहली बार कप्तानी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 41 गेंदों में नाबाद 63 रन की पारी खेली थी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की शुरूआत खराब रही औऱ 29 रन के कुल स्कोर पर 3 विकेट गिरे। इसके बाद किशन ने हेनरिक क्लासेन (31 रन) के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 53 गेंदों में 97 रनों की साझेदारी की।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार