17 मई, बैंगलोर (CRICKETNMORE)। एबी डीविलियर्स और मोईन अली की धमाकेदार पारी के बदौलत आरसीबी की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 218 रन बनाए। स्कोरकार्ड

Advertisement

एबी डीविलयर्स ने शानदार 39 गेंद पर 69 रन बनाए तो वही मोईन अली ने शानदार 34 गेंद पर 65 रन बनाए। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए धमाकेदार 107 रन की पार्टनरशिप करी।

Advertisement

मोईन अली के अलावा आखिरी समय में ताकतवर कोलिन डी ग्रैंडहोम ने 17 गेंद पर 40 रन बनाकर आरसीबी की टीम को रन पर ले जाने में सफल रहे। सऱफराज खान ने 8 गेंद पर 22 रन बनाए।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए राशिद खान ने कमाल की गेंदबाजी की और 3 बड़े विकेट लिए। राशिद खान ने एबी डीविलियर्स, मोईन अली और विराट कोहली को आउट करने में सफल रहे। राशिद खान के अलावा  सिद्धार्थ कौल को 2 विकेट मिला तो वहीं संदीप शर्मा एक विकेट लेने में सफल रहे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार