सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार (29 सितंबर) को आबू धाबी में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से मात देकर अपनी पहली जीत हासिल की। 

Advertisement

हैदराबाद की इस जीत के हीरो रहने स्टार स्पिनर राशिद खान। अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट चटकाने वाले अफगानी लेग स्पिनर को "मैन ऑफ द मैच" के अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्होंने ये अवॉर्ड अपने माता-पिता को समर्पित किया जिनकी निधन पिछले डेढ़ साल के भीतर हुआ है। 
राशिद खान की मां को उनकी गेंदबाजी काफी पसंद थी और उनको इससे पहले आईपीएल में जब भी "मैन ऑफ द मैच" का अवॉर्ड मिला है वह बहुत खुशी  होती थी। 

Advertisement

अवॉर्ड मिलने के बाद राशिद खान इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा ," पिछले डेढ़ साल मेरे लिए काफी मुश्किल रहे है। पहले मेरे पिता की मृत्यु हो गई और फिर इस साल जून में माँ भी चल बसी। मेरी मां क्रिकेट और आईपीएल की बहुत बड़ी फैन थी। वो हमेशा मुझे खेलते हुए देखती थी जब मैं विकेट लेता था तो उन्हें बहुत खुशी होती। खासकर जब मुझे "मैन ऑफ द  मैच" का अवॉर्ड मिलता था तो वो पूरी रात मेरे से बात करती थी। मुझे उनकी काफी कमी खल रही है। मैंने इससे पहले सीपीएल में भी खेला है और उनकी दुआएं और प्रार्थना हमेशा मेरे साथ रहेगी"। 

मैच में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट पर 162 रन बनाएं। 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवरों में 7 विकेटों के नुकसान पर 147 रन ही बना पाई और मैच 15 रनों से हार गई।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार