Kaviya Maran SRH: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को 7 विकेट से करारी शिकस्त दे दी है। ये हैदराबाद टीम की लगातार तीसरी जीत है। वहीं टीम को मिली इस जीत के बाद एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन सुर्खियों में आ गईं। जैसे ही हैदराबाद की टीम ने केकेआर को हराया वैसे ही स्टैंड में बैठीं काव्या खुशी से झूम उठीं।

Advertisement

काव्या मारन के चेहरे पर खुशी देखते बनती थी। काव्या मारन अपनी सीट से उठीं और सनराइजर्स हैदराबाद का झंडा लहराने लगीं। इससे पहले आईपीएल 2022 की शुरुआत हैदराबाद के लिए ठीक नहीं रही थी। SRH को लगातार 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था तब स्टेंड में काव्या मारन को दुखी देखा गया था।

Advertisement

इसके बाद अब जब काव्या टीम को मिली लगातार 2 जीत के बाद मैदान पर आईं और टीम ने जीत दर्ज की तो उनके चेहरे पर खुशी लौट आई। काव्या को मुस्काराता देख फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आखिरकार काव्या के चेहरे पर खुशी लौट आई।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भगवान का शुक्र है कि लड़की के चेहरे पर हंसी लौटी तो।'

वहीं अन्य यूजर भी काव्या को खुश देखकर खुश हो रहे हैं। बता दें कि काव्या को अक्सर अपनी टीम सनराईजर्स हैदराबाद को सपोर्ट एंड चीयर करते हुए देखा जाता है। काव्या बिजनेसमेन कलनिधि मारन की बेटी हैं। कलानिधि मारन 'सन नेटवर्क' के संस्थापक हैं, जो एशिया की सबसे अधिक लाभदायक मीडिया कंपनियों में से एक है। 

काव्या मारन क्रिकेट में काफी इंटरेस्ट रखती हैं। काव्या चेन्नई के स्टेला मारिस कॉलेज से ग्रेजुएट हैं इसके अलावा उन्होंने न्यूयॉर्क लियोनार्ड एन स्टर्न स्कूल ऑफ़ बिजनेस से MBA की पढ़ाई भी की हुई है। काव्या वर्तमान में सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ हैं और देश की सबसे ज्यादा सैलरीपेड वुमेंस में से एक हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार