आईपीएल के 14वें सीजन में खराब दौर से गुजर रही सनराइजर्स हैदराबाद लीग के अपने अगले मैच में मंगलवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। हैदराबाद की टीम सात मैचों के अब तक केवल एक ही जीत दर्ज कर पाई है और वह दो पॉइंट के साथ टेबल में सबसे नीचे आठवें नंबर पर है।

Advertisement

जहां एक ओर हैदराबाद के लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा है, तो वहीं मुंबई ने चेन्नई में खेले गए टूर्नामेंट के शुरूआती मैचों के बाद अपने प्रदर्शन में निरंतरता हासिल कर ली है। इस मैच में मुख्य मुकाबला हैदराबाद के लेग स्पिनर राशिद खान और मुंबई के पॉवर हिटर बल्लेबाज कायरन पोलोर्ड के बीच देखने को मिल सकता है।

Advertisement

पोलार्ड के अलावा क्विंटन डीकॉक और कप्तान रोहित शर्मा भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। दोनों टीमों के बीच हालिया फॉर्म को देखते हुए मुंबई को जीत का दावेदार माना जा रहा है।

हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच से पहले अचानक अपनी कप्तानी में बदलाव करते हुए डेविड वार्नर को कप्तानी से हटाकर विलियमसन को टीम की कमान सौंपी।

फ्रेंचाइजी ने वार्नर को कप्तान से हटाने के अलावा उन्हें राजस्थान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया था। हैदराबाद को राजस्थान के हाथों 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

 

विलियमसन की कप्तानी में हैदराबाद की गेंदबाजी बेहद साधारण रही और राजस्थान के जोस बटलर ने शानदार शतक जड़ दिया। हैदराबाद अगले मैच में अफगान स्पिन मोहम्मद नबी के स्थान पर जेसन होल्डर को टीम में शामिल कर सकती है। नबी को वार्नर की जगह टीम में शामिल किया गया था और वह महंगे साबित हुए थे।

Advertisement

एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड ( SRH vs MI Head to Head)

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में कुल 17 मैच खेले गए हैं। जिसमें मुंबई ने 9 और हैदराबाद ने 8 मैच में जीत हासिल की है। इस सीजन 17 अप्रैल को दोनों के बीच हुए मुकाबले में मुंबई ने 13 रनों से जीत हासिल की थी।

टीमें (संभावित:)

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, राशिद खान, संदीप शर्मा, विजय शंकर, अब्दुल समद, जेसन होल्डर/मोहम्मद नबी, केदार जाधव, खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, जेम्स नीशम, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड , क्रुणाल पंड्या, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार