Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Eliminator Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार, 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में इन दोनों टीमों की कुल दो बार टक्कर हुई है और दोनों ही बार सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को रौंदकर मुकाबला जीता है। बात करें इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो उसमें SRH ने 18.3 ओवर में 229 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में ईशान किशन ने महज़ 31 गेंदों पर 238.71 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 74 रन ठोके थे।

Advertisement

SRH vs RR, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 27 मई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर

PCA Stadium, Mullanpur, New Chandigarh Pitch Report

आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। गौर करें कि IPL 2026 में यहां अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से तीन रन चेज़ करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 19.2 ओवर में 223 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

Advertisement

SRH vs RR Head To Head Record

कुल - 23
सनराइजर्स हैदराबाद - 14
राजस्थान रॉयल्स - 09

SRH vs RR, IPL 2026: Where to Watch?

Advertisement

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

SRH vs RR, IPL 2026: Player to Watch Out For

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर राजस्थान रॉयल्स टीम की तो वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

SRH vs RR Probable Playing XI

Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, साहिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन। इम्पैक्ट प्लेयर - हर्षल पटेल/प्रफुल्ल हिंगे।

Rajasthan Royals Probable Playing XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश पुंजा, बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे।

Advertisement

SRH vs RR Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

SRH vs RR Match Prediction, SRH vs RR Pitch Report, Today's Match SRH vs RR, IPL 2026, SRH vs RR Prediction, SRH vs RR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार