SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले को राजस्थान की टीम ने बड़े ही आसानी से 61 रनों से जीत लिया। इस मैच में राजस्थान की जीत से ज्यादा चर्चा SRH की मालकिन काव्या मारन ने बटोरीं। काव्या मारन की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और मैच के दौरान वैसा देखने को भी मिला। जैसे ही रोमारियो शेफर्ड ने मैच के सातवें ओवर में RR के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को आउट किया तब काव्या का रिएक्शन देखने लायक था।

Advertisement

हैदराबाद की मालकिन कुर्सी से उठीं और मुस्कुराते हुए ताली बजाते हुए नजर आईं। फैंस मैच की शुरुआत से पहले ही केन विलियमसन और उनकी टीम से ज्यादा काव्या को देखने के लिए बेताब थे और जैसे ही काव्या की झलक स्क्रीन पर दिखाई दी वैसे ही उनके रिएक्शन की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Advertisement

आउट होने से पहले जोस बटलर राजस्थान के लिए जमकर रन बरसा रहे थे और हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर कुटाई भी कर रहे थे। लेकिन तभी उमरान मलिक ने उनका विकेट ले लिया और राजस्थान के स्कोरिंग रेट पर कुछ हद तक अंकुश लगा दिया।

वहीं अगर मैच की बात करें तो हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया। जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में महज 149 रन ही बना सकी और मुकाबले को 61 रनों से हार गई।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार