Advertisement

अब धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे आईपीएल 13 के पहले एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

Advertisement

 

यह मैच जो टीम टीम जीतेगी वो दिल्ली कैपिटल्स से दूसरे क्वालीफायर में भिड़ेगी वहीं हारने वाली टीम का सफल यहीं खत्म हो जाएगा।

 

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से रिद्धिमान साहा चोट के कारण बाहर है और उनकी जगह टीम में श्रीवत्स गोस्वामी को टीम में शामिल किया गया।

Advertisement

 

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने इस अहम मुकाबले में चोटिल क्रिस मॉरिस की जगह एडम जाम्पा तो वहीं जोश फिलिप की जगह एरॉन फिंच को टीम में शामिल किया है।

 

Advertisement

 

दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन-

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: आरोन फिंच, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), मोइन अली, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दूबे, नवदीप सैनी, एडम जाम्पा, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, शाहबाज नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार